मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- रमजान का आखिरी जुमा रमजान के रुखसत होने का पैगाम देता है। अन्य जुमों की तरह अलविदा में भी दो रकअत फर्ज जुमा अदा किया जाता है। शुक्रवार को अलविदा जुमे लेकर शहर की मस्जिदों में नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। शहर की मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। बताया गया कि अगर 19 मार्च को ईद का चांद नजर आ जाता है तो 20 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। यदि उस दिन चांद नजर नहीं आया तो 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमा मानते हुए फिर अलविदा की नमाज होगी और ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी। शहर में दोपहर 12:45 बजे से नमाज पढ़ने का सिलसिला शुरू होकर 2.30 बजे तक चलता रहेगा। प्रमुख मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.