आरा, मार्च 19 -- -ईद पर शहर से लेकर ग्रामीण बाजार सजे, उमड़ी भीड़ आरा/सहार,संवाद सूत्र। शहर समेत भोजपुर जिले में रमजान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार जुमा तुल विदा पर मस्जिदें सज-धज कर तैयार हैं। विभिन्न मस्जिदों में हजारों की संख्या में अकीदतमंद विशेष नमाज अदा करेंगे। खाड़ी देशों में शुक्रवार को ही ईद मनाए जाने के बाद प्रदेश समेत भोजपुर में शनिवार को ईद की नमाज लगभग तय हो गई है। ईद शनिवार को मनाई जाएगी। ऐसे में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में ईद की तैयारीयां जोरों पर है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हैं, जहां अंतिम दौर में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार सजे, खरीदारी को उमड़े अकीदतमंद अलविदा जुमा और ईद को लेकर शहर के मुख्य बाजारों से लेकर ग्रामीण बाजारों तक में खरीदारों का रेला उमड़ पड़ा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.