मेरठ, मार्च 13 -- मुकद्दस रमजान माह का आज चौथा जुमा है। माना जा रहा है कि यह अलविदा जुमा होगा। आज अलविदा जुमा मनाकर ही नमाज अदा की जाएगी। इस मौके पर मुस्लिमों ने बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति की मांग की। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा बंदोबस्त किये जाने की भी मांग की। इस बार 30वां रोजा शुक्रवार 20 मार्च को मुकम्मल होगा। गुरुवार 19 मार्च को चांद दिखाई दिया तो 20 मार्च शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। चांद 19 मार्च को नजर नहीं आया तो 20 मार्च को मुकद्दस रमजान महीने का 30वां रोजा होगा और यह अलविदा जुमा होगा। 21 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा।अली मिशन सोसाइटी के संयोजक अली हैदर रिजवी ने बताया कि शिया धर्मगुरु इमाम ए जुमा लखनऊ मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद से तसदीक के बाद अलविदा जुमा आज होगा। रेलवे रोड स्थित शाही मस्जिद ...