गढ़वा, मार्च 21 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। पवित्र माह-ए-रमजान के अलविदा जुमे की नमाज क्षेत्र में आपसी भाईचारे और अकीदत के साथ अदा की गई। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। प्रखंड क्षेत्र के नगर ऊंटारी, कधवन, कुशदंड, नरही, बरडीहा, सोनवर्षा, हुलहुला सहित अन्य गांवों की मस्जिदों में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। बरडीहा मस्जिद में इमाम हाफिज मनउवर अंसारी ने अपने खुत्बे में रमजान के महत्व, इंसानियत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें अपने अंदर सुधार लाने, बुराइयों से दूर रहने और नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है। साथ ही लोगों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत को अपनाएं तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ...