रामपुर, मार्च 14 -- अलविदा जुमे के मौके पर जामा मस्जिद समेत शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। निर्धारित समय से पहले ही बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। जामा मस्जिद में नमाज़ के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे और नमाजियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज से पहले मौलवी फैजान खा नायब इमाम ए शहर/इमाम जामा मस्जिद ने कहा रमजान रहमतों नियमतो का महिना हम से रूखसत होने वाला है। इस महीने में नफलो का सवाब फरजो के बराबर मालदार जकात देते हैं। जकात इस्लाम का ऐसा निसाब है जिससे गरीबों का भला होता है। जकात ना देने वाले का माल साफ बनकर आयेगा और जकात ना देने वाले के गले का तोग बना दिया जायेगा। जकात सोने चांदी पर रखी गयी है। जकात मालदार पर फर्ज है। साढ़े बावन तोले चांदी है...