नई दिल्ली, मार्च 22 -- भारतीय कार मार्केट में इन दिनों एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा। यह बदलाव गियर बदलने के झंझट से जुड़ा है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता का मानना है कि आने वाले 10 सालों में भारत की 80 पर्सेंट कारें 'ऑटोमैटिक' हो जाएंगी। यानी अब वो जमाना लद गया जब लोग मैनुअल गियर और क्लच दबाने को ही असली ड्राइविंग मानते थे। अब लोग ड्राइविंग में मेहनत नहीं, बल्कि आराम ढूंढ रहे हैं। यही वजह है कि पारंपरिक गियरबॉक्स की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ती जा रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- नए अवतार में एंट्री की तैयारी कर रही महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और थारस्कोडा की 65% कारें ऑटोमैटिक इस बड़े बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह है हमारे शहरों का जानलेवा ट्रैफिक। बम्पर-टू-बम्पर ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबा...