काशीपुर, मार्च 13 -- जसपुर, संवाददाता। अगले जुमे को ईद-उल-फितर होने की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को उलेमाओं ने रमजान के चौथे जुमे को अलविदा की नमाज पढ़ाई। अगले गुरुवार को चांद न दिखाई देने पर शुक्रवार को अलविदा जुमा की पुन: नमाज होगी। फिर शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इस बार रमजान में पांच जुमे है। शुक्रवार को रमजान का चौथा जुमा रहा। अगले जुमे को ईद-उल-फितर होने की संभावना को देखते हुए उलेमाओं ने शुक्रवार को अलविदा जुमा पढ़ाया। अलविदा जुमा की अपनी अलग ही फजीलत है। उलेमाओं के मुताबिक इस जुमे में रमजान के अन्य जुमों के मुकाबले अधिक सवाब मिलता है। मुफ्ती शमीम अख्तर ने बताया कि शुक्रवार को मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज पढ़ाई गई। बताया कि अगले गुरुवार को चांद दिखा तो ईद जुमे की होगी। चांद नहीं दिखा, तो शुक्रवार को भी जुमा अलविदा पढ़ाया जाएगा...