हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज क्षेत्र भर की मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज से पहले इमामों ने रमजान के महत्व पर रोशनी डाली और लोगों को भाईचारा, आपसी सद्भाव और अमन-चैन बनाए रखने का संदेश दिया। शहर के मोमिनाबाद स्थित जामा मस्जिद, पुलिस लाइन मस्जिद समेत आसपास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी। नमाज के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.