प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अलविदा की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा। नमाजियों की सुविधा के मद्देनजर कई स्थानों पर ट्रैफिक को डायवर्ट करने की योजना भी है। हालांकि पुलिस ने सड़कों पर कहीं भी नमाज अदा नहीं करने की अपील की है।आज यानी शुक्रवार को इस मुकद्दस महीने का आखिरी जुमा होगा। अलविदा की नमाज ज्यादातर लोग अपने इलाके की मस्जिद में ही अदा करते हैं। सभी मस्जिदों में साफ सफाई के साथ धूप से बचाव का भी इंतजाम किया गया है। वहीं अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। शहर के मस्जिद काजी साहब बक्शी बाजार, शिया जामा मस्जिद चक, मस्जिद बीबी खदीजा करेली, दरगाह मौला अली दरियाबाद, दरगाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.