कन्नौज, मार्च 13 -- कन्नौज। जुमा की अलविदा नमाज जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने नगर की प्रमुख मस्जिदों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने नगर की प्रमुख मस्जिदों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भृमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान डीएम व एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.