हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बरकतों और रहमतों के महीने रमज़ान के आखिरी जुमे पर शहर में अकीदत का समंदर उमड़ पड़ा। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई और इसी के साथ चांद के दीदार के बाद आज शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। वनभूलपुरा और आजाद नगर सहित अन्य इलाकों में ईद के जश्न की तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं। बाजार में रौनक देखते ही बन रही है। कपड़े, जूते-चप्पल, इत्र, टोपी और शृंगार सामग्री की दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। हल्की बारिश और ठंडक के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बाजार ने मानो त्योहार की चमक ओढ़ ली।खासतौर पर महिलाओं और युवतियों में मेहंदी लगवाने का खास उत्साह देखने को मिला, जबकि बच्चों के चेहरे ईद की खुशी से खिल उठे। मीठी ईद के लिए सेवइयां, मेवे और अन्य खाद्य सामग...