बरेली, मार्च 20 -- जुमा अलविदा की नमाज और ईद को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इस दौरान पुलिस की क्लस्टर मोबाइल क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेंगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुरक्षा को लेकर फुलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है। अलविदा और ईद पर सुरक्षा को लेकर 60 अतिरिक्त इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा 500 दरोगा, 1500 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल, आठ क्यूआरटी और 160 क्लस्टर मोबाइल लगाई गई हैं। कहीं भी विवाद की स्थिति में क्यूआरटी तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद करेगी। वहीं, क्लस्टर मोबाइल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगी। चार कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। नगर निगम स्थित आई ट्रिपल सी कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों के जरिये पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.