कौशाम्बी, जनवरी 21 -- दोआबा की इकलौती अलवारा झील में प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार बंद नहीं हो पा रहा है। हारिल के बाद अब लेदी बतख के शिकार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात मृत बतख के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अलवारा झील सर्दी के मौसम में मेहमान परिंदों का महफूज ठिकाना बनती है। यहां बड़ी संख्या में साइबेरियन पक्षी प्रवास करते हैं। कई अन्य प्रतिबंधित पक्षी भी विचरण किया करते हैं। वन विभाग इन पक्षियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। मामले की जानकारी होने पर एसपी राजेश कुमार ने गंभीरता दिखाई है। उनके निर्देश पर महेवाघाट थाना पुलिस लगातार झील की निगरानी कर रही है। चंद दिनों पहले 14 हारिल के साथ दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह...