मथुरा, सितम्बर 29 -- बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को गांव अलवाई, ततारपुर, बढ़ा और आजनौख के ग्रामीणों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान किसानों ने जय जवान-जय किसान और भारत माता की जय के नारे लगाए। सोमवार को गांव अलवाई से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, गांव अलवाई के ग्रामीणों ने धरने पर बैठे किसानों और दूर-दराज से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सामूहिक रूप से भंडारे की व्यवस्था शुरू की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : सिमराहा मांस फैक्ट्रियों के खिलाफ धरना में पहुंच रहे ग्रामीण ...