अलवर, मार्च 24 -- अलवर जिले के नीमराणा के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एसी बनाने वाली Trans HCR कंपनी में मंगलवार तड़के 3 बजे भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। रात के सन्नाटे में उठती आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के गांवों और औद्योगिक इकाइयों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा, बहरोड़, घीलोठ और सोतानाला से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि फैक्ट्री में एसी निर्माण से जुड़ा ज्वलनशील सामान, प्लास्टिक पार्ट्स, पैकिंग सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बड़ी मात्रा में मौजूद थे, ज...