अलवर, अगस्त 12 -- राजस्थान के अलवर में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला बुधवार को उस समय गरमा गया, जब वन राज्य मंत्री संजय शर्मा खुद नगर निगम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। वाल्मीकि समुदाय के लोगों के साथ धरने पर बैठे मंत्री ने अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और साफ कहा कि जब तक पात्र सफाई कर्मचारियों को नियुक्तिपत्र नहीं मिल जाते और उनकी नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वह धरना स्थल से नहीं उठेंगे। मंत्री के इस कदम से नगर निगम और प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। शर्मा ने सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में कथित देरी को लेकर जिलाधिकारी और नगर निगम आयुक्त को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से चल रही प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अंतिम समय में नियुक्तिपत्र जारी करने की कार्रवाई रोक दी गई।2012 की भर्ती, कोर्ट के निर...