वार्ता, फरवरी 22 -- राजस्थान के अलवर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को खड़ी कार में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी और तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार परिवार हरियाणा के होडल से राजगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। कार में सवार गीता देवी अपने मामा ससुर के बेटे की बारात में शामिल होने गई थी। वापसी के दौरान एक्सप्रेसवे पर सहलपुर गांव के पास कार पंचर हो गई। सुरक्षा के लिहाज से वाहन को किनार खड़ा कर दिया गया और 1033 हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता मांगी गई। उधर से जवाब मिला कि टीम पंचर ठीक करने के लिए आ रही है।इसी बीच परिवार के सदस्य कार के अंदर ही बैठे रहे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर खड़ी कार को टक्कर मार...