नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ इलाके में एक मां ने अपनी ही 4 साल की मासूम बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद भी ब्लेड से अपने हाथों की नसें काटकर सुसाइड का प्रयास किया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।सुबह स्कूल भेजने के दौरान खुला राज घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची के पिता संतोष (27) सुबह करीब 7 बजे अपनी बेटी गरिमा (4) को स्कूल भेजने के लिए कमरे में पहुंचे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्हें कुछ अजीब लगा। बेटा सामान्य अवस्था में था, लेकिन जब बेटी को उठाने की कोशिश की गई तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही ...