अलवर में पहली बार महिला मेयर बनेगी; 8 निकायों में महिलाएं होंगी प्रमुख
अलवर, अगस्त 13 -- अलवर नगर निगम में इस बार पहली बार महिला मेयर बनेगी। नगर निगम के मेयर पद की आरक्षण लॉटरी में यह सीट अनारक्षित महिला वर्ग के लिए तय हुई है। यानी किसी भी वर्ग की महिला मेयर बन सकती है। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही भाजपा और कांग्रेस में मेयर पद के संभावित दावेदारों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अलवर के साथ जिले के निकायों में भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिले के 8 निकायों में इस बार महिलाओं के लिए प्रमुख पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं राजगढ़ और बहादरपुर में प्रमुख का पद OBC ओपन वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।मेयर पद आरक्षित होते ही शुरू हुआ सियासी गणित जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में आरक्षण की लॉटरी के दौरान जैसे ही अलवर नगर निगम के मेयर पद के लिए अनारक्षित महिला वर्ग सामने आया, दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में संभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.