नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- राजस्थान की तेज गर्मी के बीच धूप से बचने का एक देसी तरीका अलवर के एक युवक पर भारी पड़ गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव में एक युवक के सिर में 10 किलो वजनी दूध की कैन फंस गई, जिसे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्राइंडर मशीन से काटकर निकाला गया। घटना का वीडियो अब सामने आया है।धूप से बचने का प्रयास पड़ा भारी माधोगढ़ निवासी कालूराम रैबारी बटाई के गेहूं बांटने जा रहा था। तेज धूप के चलते उसने अपने पास मौजूद 15 लीटर की खाली दूध की कैन सिर पर रख ली। शुरुआत में यह उपाय राहत देने वाला लगा, लेकिन कुछ ही देर में कैन सिर में इस तरह फंस गई कि निकालना मुश्किल हो गया।करीब 2 घंटे तक चला प्रयास करीब 10 किलो से अधिक वजनी कैन को निकालने के लिए युवक ने कई बार कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की, लेक...