अलवर, जनवरी 14 -- राजस्थान में अलवर में दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को ट्रैक्टर पलटने से दादा पोते की मौत हो गयी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तेजपाल सिंह अपने छह वर्षीय पोते अभिषेक के साथ टिटपुरी में ट्रैक्टर की वेल्डिंग का काम करवाकर अपने गांव बिंजला लौट रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर बिंजला के पास पहुंचा, अचानक ट्रैक्टर की पावर स्टीयरिंग खराब हो गई। इसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देर रात अलवर क...