वार्ता, मार्च 4 -- राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में चिता स्थल पर दीपक जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। खैरथल-तिजारा जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बुधवार को बताया कि हाजीपुर के पास सीतावाली गांव निवासी बाबूलाल यादव के पिता का एक वर्ष पहले निधन हो गया था। बाबूलाल ने अपने खेत में ही उनका दाह संस्कार किया था और वह रोजाना चिता स्थल पर दीपक जलाता था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से आई 'सिंधी घियर' की मिठास, 79 साल बाद भी होली पर छाई यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया था हमला., एमपी में 2 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज पुलिस के अनुसा...