नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव के बीच अलवर के एक गांव में ऐसा खेल हुआ कि चुनावी मैदान ही खाली हो गया। एक सरपंच प्रत्याशी का नामांकन खारिज हुआ तो पूरा गांव उसके समर्थन में उतर आया। पहले सरपंच पद के उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए, फिर वार्ड पंचों के प्रत्याशियों ने भी एक-एक कर पर्चे उठा लिए। देखते ही देखते नौ वार्डों वाली पूरी ग्राम पंचायत में चुनाव लड़ने वाला कोई उम्मीदवार ही नहीं बचा। शुक्रवार को होने वाली वोटिंग भी नहीं हो सकी। मामला अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सावड़ी का है। यहां एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त होने के विरोध में ग्रामीणों और उम्मीदवारों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि जिला प्रशासन को भी दखल देना पड़ा। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी IAS आर्तिका शुक्ला ने साफ ...