अलवर, फरवरी 26 -- अलवर जिले में बहरोड़ के औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीम ने प्रसिद्ध प्लाईवुड निर्माता कंपनी ग्रीनलेम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में अचानक कार्रवाई की। सुबह करीब 6 बजे आठ वाहनों में सवार आयकर विभाग के अधिकारी कंपनी परिसर पहुंचे और मुख्य गेट पर पहुंचते ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी, जिसके चलते कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों को पहले से कोई सूचना नहीं थी। अचानक हुई इस रेड के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने पहुंचते ही कंपनी के दस्तावेज, कंप्यूटर रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजात खंगालने शुरू कर दिए।सख्त निगरानी सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की यह कार्रवाई कर संबंधी अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि...