अलवर, जनवरी 27 -- अलवर जिले के भगवाड़ी खुर्द गांव में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान हुई कहासुनी के बाद हरियाणा के मांदी गांव निवासी लोकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से गांव में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया और लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। सोमवार रात भगवाड़ी गांव में कुआ पूजन का आयोजन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान सोनू नामक युवक ने लोकेश यादव को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।गांव में अफरा-तफरी का माहौल घटना की सूचना मिलते ही बहरोड़ सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। वारद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.