अलवर, अप्रैल 26 -- अलवर जिले के खैरथल कस्बे के व्यस्त अंबेडकर सर्किल पर रविवार दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फर्नीचर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा शोरूम धू-धू कर जलने लगा और पीछे बने गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किशनगढ़बास डीएसपी लाल सिंह ने बताया की खैरथल कस्बे में शोरूम में आग लगने की सूचना पर पुलिस जाप्ता मोके पर भेजा गया है। प्रथमदृष्ट्या आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से रिसाव माना जा रहा है, हालांकि प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि यह शोरूम स्थानीय व्यापारी संजय जैन का है, जहां बड़ी मात्रा में फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.