नई दिल्ली, मई 4 -- फ्रिज आज लगभग हर घर में मौजूद है। खासतौर से गर्मियों में तो इसका इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ जाता है। सब्जी-दाल और आटा स्टोर करने से ले कर बच्चों के लिए बर्फ जमाने तक; फ्रिज के कई यूज हैं। लेकिन इस्तेमाल के साथ-साथ इसके सही रखरखाव की भी उतनी ही जरूरत है। गर्मियों में आपने ये खबरें खूब सुनी होंगी कि फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। ये अक्सर ओवरहीटिंग, सही तरह से इस्तेमाल ना करना और शॉर्ट सर्किट की वजह से होता है; जो कि गर्मियों में होने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर भी फ्रिज हैं, तो कम से कम ये सावधानियां जरूर बरतें, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा ना हो। चलिए विस्तार में जानते हैं।गलती 1: फ्रिज को दीवार से सटाकर रखना कई घरों में फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखा जाता है, जो कि सबसे बड़ी गलत...