नई दिल्ली, मई 20 -- भीषण गर्मियों में एसी आजकल हर घर की जरूरत बन चुका है। ये जितना सुविधाजनक है, उतनी ही खतरनाक भी साबित हो सकता है अगर समय रहते ध्यान ना दिया जाए। आय दिन आप भी खबरें सुनते रहते होंगे जहां एसी ब्लास्ट होने से घर में आग लगना और कई गंभीर मामलों में तो मौत तक कि खबर आती है। ऐसे में घबराने से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है। यहां ये समझना जरूरी है कि एसी में आग कोई अचानक नहीं लगती है। ब्लास्ट होने से पहले एसी कुछ संकेत देता है, जिन्हें अगर समय से पहचान लिया जाए तो खतरा टाला जा सकता है। आइए ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में जानते हैं, जो एसी ब्लास्ट होने से पहले देखने को मिलते हैं।संकेत 1: एसी से अचानक गर्म हवा आना अगर आपके एसी से अचानक तेज गर्म हवा आने लगे तो उसे तुरंत स्विच ऑफ कर देना चाहिए। एसी जरूरत से ज्यादा गर्...