काशीपुर, अगस्त 29 -- काशीपुर संवाददाता। आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने समस्त विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आपदा प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सबसे पहली जिम्मेदारी प्रशासन व संबंधित विभाग की होती है। आपदा के समय जनता को तुरंत राहत पहुंचाएं। उन्होंने आपदा के दौरान हुई व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। कई मामलों में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी जनता की सुविधा के प्रति संवेदनशीलता दिखाना अनिवार्य है। इस दौरान पार्षदों ने भी अपने-अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.