अलर्ट के बावजूद नहीं हुई बारिश, गर्मी व उमस से परेशान
साहिबगंज, मई 24 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाके में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से आम लोग परेशान हैं। रविवार को बूंदाबांदी होने का अलर्र्ट मौसम विभाग ने जारी किया था। रविवार को सुबह 10.36 व दोपहर 2.48 बजे दो बार अगले एक से तीन घंटे के भीतर हल्के मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन व ठनका गिरने के साथ बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया। हालांकि बारिश नहीं हुई। रविवार को दिनभर तेज धूप व उमस से यहां के लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 38.4 व न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दरअसल, सूर्योदय होने के साथ ही चिलचिलाती धूप निकल जाती है । इससे और अधिक परेशानी होती है। शनिवार की शाम से तेज ठंडी हवा चलने से बीती रात को थोड़ी राहत मिली । तापमान में काफी गिरावट आई । रविवार की सुबह दस बजे तक मौसम ठीक-ठाक रहा। उसके बाद फिर से गर्मी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.