बिहारशरीफ, मई 27 -- अलर्ट : बकरीद को लेकर शहर का बदला ट्रैफिक रूट भारी वाहनों की शहर में नो-एंट्री, 5 प्रमुख रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन 28 मई की सुबह 5 बजे से शाम तक लागू रहेगी यह ट्रैफिक व्यवस्था 5 वैकल्पिक रास्तों से शहर में छोटे वाहन करेंगे प्रवेश 4 जगहों पर बनाए गए हैं ड्रॉप गेट और पार्किंग बिहारशरीफ, एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा: आज सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्रीबकरीद के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर बिहारशरीफ शहर में जाम से बचने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। गुरुवार की सुबह पांच बजे से शाम तक पूरे शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस दौरान शहर में बस, ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप जैसे भारी व्यावसायिक वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। इसके अलावा शहर के पांच प्...