जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। इस सप्ताह किसी भी सरकारी या निजी बैंकों में दो दिन ग्राहक अपना काम नहीं करा सकेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष समाप्त होने के अगले दिन एक अप्रैल को बैंकों में ग्राहकों के लिए कामकाज नहीं होता है। इसलिए इस बार भी ऐसा ही होगा। इधर, कर्मचारी बैंकों में क्लोजिंग के लिए बैंकों में पहुंचेंगे। गुरुवार को बैंक खुलेंगे लेकिन शुक्रवार को 'गुड फ्राइडे' की छुट्टी होगी। इसके अलवा 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जयंती की छुट्टी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...