खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में 169 जगहों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था के लिए 245 स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों की तैनातीजिला प्रशासन की तैयारी डीएम विक्रम विरकर व एसपी भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुहर्रम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जारी मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को नि...