कानपुर, जून 15 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता मोहर्रम बुधवार से शुरू होने की संभावना है। शिया और सुन्नी अंजुमनों ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। खानकाह हुसैनी ने मोहर्रम के लिए गाइड लाइन जारी की है। वहीं, ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट ने कहा कि अलम जुलूसों में शामिल यदि कोई गड़बड़ी करता है तो उसे खुद पुलिस के हवाले करें। मोहर्रम को अदब ओ एहतराम से मनाने की भी अपील की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर साफ-सफाई कराई जाएबैठक का आयोजन ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट के पदाधिकारियों ने चर्च रोड ग्वालटोली में बैठक की। यहां पुलिस से जुलूसों में सुरक्षा देने की मांग की है। इस बात पर भी चर्चा की गई कि कुछ अराजकतत्व सोशल मीडिया पर प्रतिकूल टिप्पणी कर रहे हैं। उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। सफाई, बिजली की भी मांग की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए र...