अलम के जुलूस में उमड़ा अकीदत का सैलाब, या हुसैन की सदाओं से गूंजा नगर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 23 -- कायमगंज, संवाददाता। मोहर्रम के मुकद्दस महीने कस्बे में सधवाडा जटवारा कमेटी की ओर से रिवायती अलम का जुलूस पूरी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान इमाम हुसैन के दीवानों और अकीदतमंदों की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। यह पारंपरिक जुलूस रात ठीक 10 बजे जामा मस्जिद से शुरू हुआ। जुलूस में मुख्य अलम के साथ-साथ बच्चों द्वारा श्रद्धापूर्वक उठाए गए छोटे अलम भी शामिल थे, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। जुलूस के आगे-आगे मातमी धुन बजाते बड़े-बड़े ढोल चल रहे थे, जो माहौल को गमगीन और अकीदत से भर रहे थे। जुलूस को देखने के लिए सड़कों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की खासी भीड़ नजर आई।जामा मस्जिद से शुरू होकर जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों बजरिया, श्यामा गेट, लोहाई बाजार और मुख्य चौराहे से होता हुआ गल्ला मंडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.