मऊ, जून 17 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अन्तर्गत नगर के बड़ागांव स्थित शिया मुहल्ले में बुधवार को विभिन्न अंजुमनों द्वारा पारंपरिक अलम का जुलूस निकाला गया। कर्बला के शहीदों हज़रत इमाम हुसैन एवं उनके 72 वफ़ादार साथियों की याद में नोहाखानी और मातम किया गया। अलम के जूलुस की शुरुआत अंजुमन मसूमिया कदीम के अज़ाखाने से हुई। जिसमें अंजुमन सज्जादिया, अंजुमन मसूमिया, अंजुमन इमामिया एवं अंजुमन हुसैनी मिशन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां अज़ादारों ने नोहा पढ़ते हुए सीना ज़नी कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुहर्रम का चाँद दिखाई देते ही पूरे शिया समाज में ग़म का माहौल छा जाता है और घरों और इमामबाड़ों पर काले परचम लहराए जाते हैं जो कर्बला के शहीदों के प्रति शोक और श्रद्धांजलि का प्रतीक हैं। य...