बिहारशरीफ, अगस्त 11 -- अलमारी में शराब की खेप और ऊपर से फर्नीचर रखी पिकअप वैन सरमेरा में जब्त शेखपुरा से नालंदा पहुंचते चालक धराया, कबाड़ की आड़ में शराब की करता था तस्करी फोटो : उत्पाद थाना : शहर के उत्पाद थाने में मंगलवार को जब्त शराब के साथ थानाध्यक्ष नीतीश कुमार। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 1054.44 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप चालक गिरफ्तारशराब के जब्त होने की जानकारी फर्नीचर और कबाड़ के अंदर छिपाकर विदेशी शराब की बड़ी खेप नालंदा लाई जा रही थी। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर सरमेरा थाना क्षेत्र के बाजार में कार्रवाई करते हुए शराब लदी पिकअप वैन को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर अलमारी, ड्रेसिंग टेबल समेत अन्य फर्नीचर और कबाड़ के अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से चालक को...