संतकबीरनगर, जून 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। इन दिन फिर पड़ रही भीषण गर्मी लोगों का कदम कदम पर इम्तिहान ले रही है। लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। 39 डिग्री सेल्सियस पर तापमान पहुंचा हुआ है। पुरवा हवाओं के चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी जहां लोगों को परेशान कर रही हैं वहीं मानसून बिहार के अररिया जिला में ठहरा हुआ है। कमजोर हवाओं की वजह से जिले की सीमा में दखिल होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। मानसून弱 होने की वजह अलनीनो इफेक्ट को माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार कममौसम की स्थिति मौसम तल्ख बना हुआ है। जिले की सीमा में मानसून पहुंचने का समय 16 जून माना जाता है। आलनीनो का प्रभाव सक्रिय होने की वजह से मानसून कमजो...