अलग - अलग सड़क हादसों में दो घायल
बिहारशरीफ, जून 5 -- अलग - अलग सड़क हादसों में दो घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो लोग घायल हो गये। बाइपास रोड में मेंहूस मोड़ के समीप पैदल जा रही महिला को वाहन चालक ने धक्का मार दिया। हादसे में धरमपुर गांव की प्रमिला देवी का पैर टूट गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शेखपुरा - आढ़ रोड में हुसैनाबाद मोड़ के समीप अनियंत्रित वाहन ने ई रिक्शा में ठोकर मार दिया। हादसे में ई रिक्शा पर सवार फरपर का सुजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए पावापुरी ले जाया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.