सीतापुर, जून 27 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले में अलग अलग हुए दो हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक सिपाही घायल हो गया। यह हादसा सिधौली और मानपुर इलाके में हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिधौली संवाददाता के अनुसार रामपुर कला के मजरा कोड़ार कलीमपुर निवासी बब्लू (24) शनिवार को किसी काम से सिधौली आया था। काम निपटाकर वह बाइक से घर लौट रहा था। बब्लू सिधौली महमूदाबाद रोड पर रामदाना के पास पहुंचा ही था तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। बब्लू बाइक समेत सड़क पर गिर गया। जब तक वह उठ पाता पीछे से आ रहा रोलर उसे रौंदते हुए निकल गया। यह भी पढ़ें- अलग - अलग सड़क हादसे में एक की मौत सिपाही घायल हादसा देख अफरा- तफरी मच गईं। राहगीरों को जुटता देख रोलर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियो...