सीवान, दिसम्बर 20 -- बड़हरिया। पुलिस ने अलग - अलग मामले में सात अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष छोटन ने एक टीम को गठित कर जिसमें एसआई अमित कुमार, एसआई गौतम कुमार, एसआई दुर्गा कुमारी, एसआई निलेश कुमार, एसआई अभिषेक सिंह ने अलग अलग गांवों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के औराई से दशरथ चौधर, नारायणपुर से अनिल कुमार, नबीगंज से लक्ष्मी देवी, लकड़ी खुर्द से शारदा देवी, लकड़ी दरगाह से भादो साह, नरहरपुर से मुरारी कुमार और धरुप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...