फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- पलवल, अजित कुमार। जिले में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों और घायलों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना, चांदहट गांव के पास हुई। राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अशोक अपने दोस्त भीम उर्फ डालचंद और ओमप्रकाश के साथ बाइक पर होडल से अपने गांव लौट रहा था।होडल-हसनपुर रोड पर डराना गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भीम और ओमप्रकाश घायल हो गए।दूसरी दुर्घटना पलवल-सोहना मार्ग पर धतीर-टहरकी गांव के बीच हुई। टहरकी गांव निवासी हरबीर ने बताया कि उसका भाई रविंद्र कुमार अपने भतीजे को अस्पताल में खाना देकर वापस घर लौट र...