आदित्यपुर, जनवरी 28 -- ग़म्हरिया। झारखण्ड अलग राज्य के चिन्हित 141 आन्दोलनकारियों को कल बुधवार 28 जनवरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाना था, किंतु ऐन मौके पर नगर निकाय चुनाव की घोषणा से कार्यक्रम को स्थगित कर देना पड़ा। इसके लिए प्रखंड कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रमाण पत्र वितरण में सांसद जोबा मांझी, विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जिप सदस्य, प्रमुख एवं उप प्रमुख समेत प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। उनकी उपस्थिति में ही प्रमाणपत्र का वितरण किया जाना था। किंतु नगर निकाय चुनाव की घोषणा के कारण आदर्श आचार संहिता को लेकर कार्यक्रम को ऐन मौके पर स्थगित कर देना पड़ा। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद नए सिरे से सम्मान समारो...