हमीरपुर, जुलाई 12 -- राठ, संवाददाता। बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग को लेकर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने रविवार को मारकंडेश्वर गार्डन में हुंकार भरी। युवाओं का जोश बुंदेलखंड की आवाज है। 6 नहीं 3 माह में बुंदेलखंड अलग राज्य की स्थापना होगी। बहुत सहा है अब नहीं सहेंगे, बुंदेलखंड अलग राज्य लेकर रहेंगे। बुंदेलखंड राज्य अलग बनाए जाने की मांग को लेकर रविवार को पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने राठ में हुंकार भरी। उन्होंने विभिन्न चौराहा पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा की बुंदेलखंडवासियों को बुंदेलखंड राज्य चाहिए तभी यहां का विकास होगा। यहां के लाल सोना, मार्बल अन्य प्रदेश वाले ले जा रहे हैं। बुंदेलखंड अलग राज्य की लड़ाई तब तक चलेगी, जब तक अलग राज्य नहीं बन जाता।

बुंदेलखंड अलग र...