धनबाद, जून 8 -- रामपुर मौजा में कतरी नदी के किनारे निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने प्लांट को आपूर्ति की जा रही बिजली काट दी और कंपनी से अलग ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस ट्रांसफॉर्मर से एसटीपी को बिजली दी जा रही है, वह मूल रूप से गांव की जरूरतों के लिए लगाया गया था। प्लांट को उसी ट्रांसफॉर्मर से जोड़ दिए जाने के कारण ग्रामीणों को लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- फाइल एकग्रामीणों की चिंताएं ग्रामीणों ने बताया कि पांच जून को कंचनपुर पंचायत सचिवालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। जनसुनवाई के बाद मुखिया यशोदा देवी के नेतृत्व ...