सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात और शनिवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। पहली घटना माइलस्टोन 156.7 पर शुक्रवार की रात हुई, जब गाजीपुर से लखनऊ की तरफ जा रही एक कार का टायर पंचर हो गया। कार सवार रक्षित राज सोनी, निवासी सासाराम, बिहार ने पंचर ठीक कराने के लिए मिस्त्री मेराज खान पुत्र अयूब खान निवासी रसूलपुर दियरा को बुलाया। पंचर ठीक करने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए मिनी ट्रक ने मिस्त्री को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में मेराज खान के कमर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया। दूसरी दुर्घटना शनिवार सुबह माइलस्टोन 178.2 पर गाजीपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में घने कोहरे के चलते हुई। एक स्कॉर्पिय...