सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रविवार की देर रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने एक मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे हादसे में फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है। दोनों की मौत से उनके परिजनों कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पहला हादसा थाना कुतुबशेर क्षेत्र के न्यू शारदानगर निवासी 39 वर्षीय देव कुमार मेहता के साथ हुआ। देव कुमार मेहता कार चालक थे। उनके भाई सागर मेहता ने दर्ज कराए मामले में बताया कि रविवार रात देव कुमार अपनी स्कूटी से वसंत विहार क्षेत्र की एक गली के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार संख्या यूपी-11-बीबी-6901 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूट...