शाहजहांपुर, मार्च 18 -- क्षेत्र में अलग अलग हुए सड़क हादसों में दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कुर्रैया खानपुर निवासी वर्षीय महेंद्र कुमार 48 वर्ष अपनी पत्नी सिंदूरी देवी 45 के साथ 11:30 बजे बाइक से खुटार खरीदारी करने के लिए आ रहे थे। तभी पुवायां रोड पर स्थित सिकलापुर स्कूल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर क्षेत्र के गांव पिपरिया भागवंत निवासी प्रमोद कुमार का ...