गुड़गांव, जनवरी 24 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में शुक्रवार की रात काल बनकर आई। महज़ कुछ ही घंटों के अंतराल में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। इन दुर्घटनाओं में एक होटल कर्मी और एक कंपनी कर्मचारी सहित तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। खेड़कीदौला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टोल प्लाजा पर कार ने बाइक को मारी टक्कर रफ्तार के कहर की पहली तस्वीर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास देखने को मिली। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले 21 वर्षीय अभिषेक डीएलएफ फेज-तीन के एक होटल में काम करते थे, शुक्रवार रात अपने दोस्त गोविंद के साथ मानेसर से वापस लौट रहे थे। रात करीब द...