बिजनौर, जनवरी 28 -- कैंटर-ट्रक की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। वहीं तेज रफ्तार थ्री व्हीलर के पलटने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। बुधवार को नहटौर में धामपुर मार्ग स्थित ईदगाह मोड़ पर ट्रक और डीसीएम कैंटर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक कमल (25 वर्ष) पुत्र गौतम निवासी मिर्जापुर बेला थाना चांदपुर तथा मौ. रफी (46 वर्ष) पुत्र हामिद निवासी सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर को केबिन से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। इसके अलावा नूरपुर मार्ग स्थित चक मोड़ के पास थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में थ्री-व्हीलर सवार ग्राम आकू निवासी जय भूनिशा (55 वर्ष) पत्नी भूरे सिंह, धर्मवती (60 वर्ष) पत्नी इंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.